" Welcome to Digital World " E Mail: bhavik.ec07@gmail.com

Saturday 19 May 2018

GK Tricks – प्रथ्वी की आंतरिक संरचना की जानकारी


GK Tricks – प्रथ्वी की आंतरिक संरचना की जानकारी  

पृथ्वी की आंतरिक संरचना 

आस्ट्रिया के भूगोल शास्त्री स्वेज ने पृथ्वी की आंतरिक संरचा को 3 परतों में बांटा है !
1. सिआल (SIAL) – इस परत में Silica और Aluminium अधिकता मे पाए जाते है। इस परत की चट्टानों में अम्लीयता अधिक होती है।
2. सीमा (SIMA) – इस परत में Silica – Magnesium की अधिकता होती है। इस परत की चट्टानों में बेसाल्ट और ग्रेबों की अधिकता रहती है।
3. निफे (NIFE) – इस परत में Nikel और Iron होता है। इसी परत के कारण पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति (Magnetic Power) होती है।\


Internal Structure of the Earth
आधुनिक भूगर्भ शास्त्रियों ने पृथ्वी की आंतरिक संरचना को 3 परतों में विभाजित किया है।
1.       भू-पटल (Crust)
2.       भू प्रवार (Mantle)
3.       क्रोड (Core)
(Crust) भू-पटल
·         यह पृथ्वी की सबसे ऊपरी और सबसे पतली परत है।
·         इसकी मोटाई 16 किमी. से 40 किमी तक है। भू-पटल की औसत मोटाई 30 किमी. है।
·         महाद्वीपीय भागों मे इसकी मोटाई 40 किमी. तक है।
·         महासागरों के नीचे Crust की मोटाई 5 से 10 किमी. तक पाई जाती है।
·         महाद्वीपीय Crust ग्रेनाइट और नीस चट्टानों की बनी होती है। जिसके ऊपर अवसादी (Sedimentary) चट्टानों की परत पाई जाती है।
·         महासागरीय (Oceanic) Crust बैसाल्ट चट्टानों की बनी है।
·         Crust और Mantle का सबसे ऊपरी भाग मिलकर स्थल मंडल बनाते है ! जिसकी गहराई 100 किमी तक है
·         स्थल मंडल के नीचे दुर्बल मंडल का विस्तार है। इसकी गहराई 100 किमी से 200 किमी. तक है।
·         यह दो भागों में विभक्त हैऊपरी Crust और निचला Crust इन दोनों के बीच में कोनार्ड असंबद्द्ता पाई जाती है !
·         निचले Crust के बाद Mantle शुरु  होता है , तो इन दोनों यानी Crust और Mantle के बीच भी एक असंबद्द्ता पाई जाती है जिसे मोहो  असंबद्द्ता कहते है !
(Mantle) भू-प्रवार
·         Mantle पृथ्वी की बीच वाली परत है जिसकी मौटाई 2900 किमी. तक है।
·         Mantle के 2 भाग पाए जाते है। 1.ऊपरी Mantle :- इसकी गहराई 700 किमी. तक है। 2.निचली Mantle :- इसकी गहराई 700 किमी. से 2900 किमी तक है। इन दोनों के बीच रेपटी असंबद्द्ता पाई जाती है !
·         इसके बाद Core शुरु होता है तो Mantle Core के बीच जो असंबद्द्ता पाई ज़ाती है उसे हम गुटेनबर्ग असंबद्द्ता कहते है  !
क्रोड (Core)
·         यह पृथ्वी की सबसे आंतरिक भाग है। जो Mantle के नीचे पृथ्वी के केन्द्र तक पाया जाता है।
·         इसकी गहराई 2900 किमी. से 6371 किमी. तक है।
·         Core को दो भागों में बांटा गया है आंतरिक Core और बाहरी Core ! इन दोनो के बीच जो असंबद्द्ता पाई जाती है उसे हम लेहमैन असंबद्द्ता करते है !
·         पृथ्वी के समस्त आयतन (Volume) का 5% Crust , 83% Mantle और 17% Core पाया जाता है।
इन तीनों स्तरों के बीच प्रथ्वी के गर्भ में कुछ असंबद्धताऐं (Discontinuity) पाईं जाती है , जिनके बारे में हम अक्सर भूल जाते है कि कौन सी असंबद्धता किस किन दो स्तरों के बीच पाई जाती है , तो आज हम आपको इसी के बारे में GK Tricks बतानें जा रहे है जिससे कि आप ऊपर (Crust) से नीचे (Core) विभिन्न असंबद्धताऐं (Discontinuity) को क्रम से याद रख पाऐंगे !  कुलअसंबद्धताऐं (Discontinuity) पाई जाती है !

GK Tricks

को मोरे गुट्टा लेहे

Explanation

ट्रिकी वर्ड
असंबद्धता
स्थिति
को
कोनार्ड
ऊपरी Crust निचले Crust के बीच
मो
मोहो
Crust Mantle के बीच
रे
रेपेटी
ऊपरी Mantle निचले Mantle के बीच
गुट्टा
गुटेनबर्ग
Mantle Core के बीच
लेहे
लेहमैन
ऊपरी Core निचले Core के बीच



No comments:

Post a Comment